×
Uncategorized

Greater Noida: भरभराकर अचानक गिरी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने से पांच मजदूर घायल

कुछ मजदूर फेलिक्स अस्पताल में काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक अस्पताल की दीवार भरभराकर गिर गई।

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर गामा-1 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी अस्पताल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ मजदूर फेलिक्स अस्पताल में काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक अस्पताल की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे पांच लोग दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ एक​त्रित हो गई। दीवार की चपेट में आने से सात में से पांच मजदूर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close