Delhi: कार धमाके मामले में पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार की बड़ी घोषणा, ‘आरडीएक्स’ कॉल से दिल्ली में दहशत!
पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में मंगलवार को एक कार में "आरडीएक्स" होने की सूचना मिली।

दिल्ली लाल किले के पास कार में धमाका मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10—10 लाख, विकलांग लोगों के लिए पांच और घायलों को दो—दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।
‘आरडीएक्स’ कॉल से दिल्ली के भोगल में दहशत
पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में मंगलवार को एक कार में “आरडीएक्स” होने की सूचना मिली। उधर, इस सूचना के बाद मौके पर दहशत फैल गई। हालांकि, बाद में यह घटना अफवाह निकली। एक अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने सुबह करीब 6 बजे इलाके में जम्मू-कश्मीर नंबर प्लेट वाली एक कार खड़ी देखी, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में भेजी गई एक पुलिस टीम ने कार की जाँच की और अंदर केवल कालीन और बोरे मिले।
वाराणसी में गंगा आरती के दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया
मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर दैनिक गंगा आरती के दौरान सोमवार को हुए दिल्ली कार धमाके में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। दीपदान के साथ दो मिनट का मौन रखा गया।
बता दें कि, दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार को कार धमाके में 10 की मौत हो गई थी। साथ ही करीब 20 लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच एजेंसियों को इसके पीछे जैश और लश्कर के जुडे होने की जानकारी मिली है।




