×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

एम0एस0बी0 इण्टरनेशनल स्कूल में चल रहे खेल महोत्सव में बढ़ रहा छात्र/छात्राओं को मनोबल-चौ0 चरण सिंह वि0वि0 के प्रोफेसर संजीव शर्मा।

आज दिनांक 14.11.2025 को एम0एस0बी0 स्कूल व कॉलिज में चल रहे खेल महोत्सव में छात्र/छात्राओं के बीच घमासान प्रतियोगिताएँ रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौ0 चरण सिंह वि0वि0 के वरिष्ठ प्रोफेसर संजीव शर्मा रहे और विशिष्ट अतिथि डॉ0 शैलेन्द्र शर्मा व प्रधान राजपाल रहे। डॉ0 संजीव शर्मा ने बताया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में जो एम0एस0बी0 ग्रुप ऑफ institutions, मेरठ की यूनिट एम0एस0बी0 इंटरनेशनल स्कूल और कॉलिज में जो तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, उसमें छात्र/छात्राओं को शिक्षा के साथ शारीरिक विकास में भी खेल सहायक होता है। एम0एस0बी0 स्कूल व कॉलिज के अनेक छात्र/छात्राएँ राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं और मेरठ व उ0प्र0 का गोरव वढ़ा रहे हैं। अभी हाल ही में 12वीं की छात्रा एलिस विकल ने नैशनल अण्डर 16 शॉटपुट में गोल्ड मेडल हासिल किया और 9वी के छात्र शुभ शर्मा ने नैशनल जूडों में गोल्ड मेडल जीता और सरकार शुभ शर्मा को 10000/- रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दे रही है। 8वीं की छात्रा आराध्या भारद्वाज ने नैशनल में सिल्वर मैडल हासिल किया। 12वीं की छात्रा दिव्या पुष्कर ने नैशनल बॉक्सिंग में कांस्य पदक हासिल किया। कॉलिज की छात्रा कीर्ति शर्मा ने नैशनल जूडों में सिल्वर मैडल हासिल किया जिससे प्रदेश और देश में मेरठ का नाम गूँज रहा है। डॉ0 शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि एम0एस0बी0 ग्रुप ऑफ इंस्टिट्îूशन्स के एजुकेशनल कॉलिज और लॉ कॉलिज चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हैं। कॉलिज के छात्र कॉलिज के साथ-साथ विश्वविद्याजय का नाम भी देश में रोशन कर रहे हैं। मैं सभी छात्र/छात्राओं को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूँ।
ग्रुप के रजिस्ट्रर डॉ0 गौरव शर्मा, एजुकेशल कॉलिज की प्राचार्या डॉ0 दुर्गेश पालीवाल और स्कूल के प्रिसींपल उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि आज खेल महोत्सव के दूसरे दिन 100मी0 दौड़ में 11वीं व 12वीं की छात्रा आराध्या प्रथम, मनाली द्वितीय और खुशी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं की छात्रा शॉटपुट में इशिका प्रथम और रीतिका सेनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 800मी0 दौड़ में 8वीं के छात्र ऋतिक सिवाच ने प्रथम स्थान, केशव भारद्वाज द्वितीय व आर्यन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं पर कॉलिज की 100मी0 दौड़ में बी0ए0 की छात्रा आयुशी प्रथम, चाँदनी द्वितीय व मीनू तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग मतें 800मी0 दौड़ में अली प्रथम स्थान, सात्विक कुमार द्वितीय व आलोक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद में अनमोल शर्मा प्रथम, अक्षत शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। जूडों में अदिति प्रथम स्थान व आराध्या द्वितीय स्थान पर रही।
कॉलिज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ0 राजीव कुमार भारद्वाज ने बताया कि एम0एस0बी0 एजुकेशनल व लॉ कॉलिज के साथ-साथ इण्टरनैशनल स्कूल ने भी खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर 14 मेडल जीतकर मेरठ में अपना नम्बर वन स्थान बना लिया है। इसके लिए मैं स्कूल व कॉलिज की समस्त फैकल्टी व छात्र/छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएँ देता हूँ। आज कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के कोच विकास बचास, कॉलिज के कोच आशीष तोमर, कोच लक्ष्मी सिंह, कोच कीर्ति शर्मा, कोच वन्दना पँवार, प्रिंसरपल उमेश शर्मा, डॉ0 दुर्गेश पालीवॉल, मेनेजमेण्ट सदस्य एड0 शिवम भारद्वाज, मनम भारद्वाज, डायरेक्टर डॉ0 रीतिका शर्मा, अरुण शर्मा, सोनू शर्मा, अर्जुन सिंह, मनोज चौहान, सौराज शर्मा, प्रधान आदिल और डॉ0 राजीव भारद्वाज अध्यापक गण एवं नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। पत्रकार बन्धुओं का कॉलिज के एम0डी0 डॉ0 राजीव भारद्वाज ने आभार प्रकट किया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close