सीएम बने मां की उम्मीद की किरण, जवान से बोले-आप सीमा की सुरक्षा करिए..परिवार की जिम्मेदारी सरकार पर है
लखनऊ के राजेंद्र नगर की ऐशबाग की रहने वाली एक महिला सोमवार सुबह सीएम आवास पहुंची। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

लखनऊ में जनता दर्शन पहुंची एक मां के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ उम्मीद की किरण बने है। अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए एक मां ने सात माह के मासूम की बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की। महिला की योगी आदित्यनाथ ने परेशानी सुनी और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें केजीएमयू भेजा।
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे बच्चे का इलाज शुरू हो गया। वहीं जनता दर्शन में प्रदेश भर से 60 से अधिक फरियादी आए और मुख्यमंत्री ने सभी के पास पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
लखनऊ के राजेंद्र नगर की ऐशबाग की रहने वाली एक महिला सोमवार सुबह सीएम आवास पहुंची। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह किराए के मकान में रहकर जीवनयापन कर रही हैं। उनके सात माह के मासूम को हृदय से संबंधित बीमारी है। उसके इलाज के लिए आर्थिक सहायता कर दी जाए। सीएम ने बच्चे को प्यार किया और मां को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। केजीएमयू भेजकर कुलपति को बच्चे के उपचार के निर्देश दिए।
‘जनता दर्शन’ में बुलंदशहर निवासी अर्धसैनिक बलों के जवान भी पहुंचे। उन्होंने सीएम से अपनी जमीन के कब्जे संबंधी शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे प्रार्थना पत्र लिया और कहा कि आपकी ड्यूटी देश की सीमा या देश की आंतरिक सुरक्षा में लगी होगी, आप ड्यूटी निभाइए। आपके परिवार की जिम्मेदारी सरकार पर है।



