नोएडा एयरपोर्ट के पास भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान, एक की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी, मुआवजा के फेर में अवैध निर्माण…
नगला हुकुम सिंह गांव नोएडा एयरपोर्ट अधिसूचित क्षेत्र में आता है। जिसकी वजह से निर्माण कार्यों पर रोक है। नगला हुकम सिंह गांव का महावीर तीन मंजिला मकान बनवा रहा था।

जेवर एयरपोर्ट के पास रोक के बावजूद किए जा रहे मकान निर्माण के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। रबूपुरा के नगला हुकुम सिंह गांव में तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे काम कर रहे 16 से अधिक मजदूर दब गए। मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ, दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकरियों ने आठ को बाहर निकाल लिया। साथ ही एक मजूदर की मौत हो गई।
नगला हुकुम सिंह गांव नोएडा एयरपोर्ट अधिसूचित क्षेत्र में आता है। जिसकी वजह से निर्माण कार्यों पर रोक है। नगला हुकम सिंह गांव का महावीर तीन मंजिला मकान बनवा रहा था। तीसरे मंजिल की सटरिंग को निकालते समय भरभराकर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ, मेडिकल, दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर जेसीबी मशीन को बुलाकर मलबे में फंसे 11 मजदूरों को बाहर निकाला गया। वहीं, डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाय गया। घटना में अलीगढ़ निवासी दानिश, जेवर निवासी फरदीन पुत्र सरफराज, शकील पुत्र सरफराज, कामिल पुत्र सरफराज और 30 वर्षीय नदीम पुत्र निजामुद्दीन घायल हो गए। वहीं, जेवर के जीशान की मौत हो गई।
घटना में एक तरफ जहां ठेकेदार की लापरवाही मानी जा रही है। मकान के निर्माण से जुड़े ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आय है कि लेखपाल ने 23 अक्तूबर को मकान मालिक महावीर, उनकी पत्नी राजबाला और बेटे गौरव के खिलाफ रबूपुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिनपर अवैध निर्माण करने का आरोप है। नोएडा एयरपोर्ट के पास से कई गांवों विस्थापित किए जा चुके है। दूसरे चरण में नगला हुकुम सिंह गांव का भी विस्थापन किया जाना है। अधिक मुआवजा लेने के चक्कर में मकान मालिक की तरफ मकान के निर्माण कराया जा रहा था।



