उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्यलखनऊ
SIR के दौरान लापरवाही, 21 BLO के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद – गाजियाबाद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य में गंभीर चूक सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार यादव ने 21 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के खिलाफ लापरवाही बरतने पर सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, SIR के दौरान इन BLO को तय समय पर रिपोर्ट और सत्यापन का काम पूरा करना था, लेकिन कई बार निर्देश देने के बावजूद इन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। आरोप है कि जानबूझकर की गई इस लापरवाही के कारण मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रभावित हुई।
चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची का सत्यापन, संशोधन और त्रुटियों को दूर करना है। ऐसे में BLO की लापरवाही को गंभीर माना गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




