×
Uncategorized

गुफा मंदिर के उद्घाटन के दौरान बोले योगी..ऋषियों ने विश्व को सिखाई मानवता, देश की संस्कृति रागी का नहीं बल्कि त्यागी का सम्मान करती है

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की परंपरा ऋषि-मुनियों, तपस्वियों और संतों की अद्वितीय महागाथा है। जिन्होंने युगों-युगों से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व को मानवता सिखाई है।

गाजियाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरवार को मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैतली गांव स्थित तरुण सागरम तीर्थ धाम में गुफा मंदिर का उद्घाटन किया। इस मौेके पर साधु-संतों, श्रद्धालुओं और जैन समुदाय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की परंपरा ऋषि-मुनियों, तपस्वियों और संतों की अद्वितीय महागाथा है। जिन्होंने युगों-युगों से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व को मानवता सिखाई है। भारतीय संस्कृति की नींव त्याग, सत्य, करुणा पर आधारित रही है। अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण इसी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रमाण है। उन्होंने अयोध्या में राममंदिर पर हुए भगवा ध्वजारोहण पर कहा कि इससे करोड़ों भारतीयों का गौरव बढ़ा है।

मुख्यमंत्री योगी ने जैन परंपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव का नाम भारत की आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण स्तंभ है। काशी की धरा इस बात की साक्षी है। भारतीय संस्कृति रागी का नहीं बल्कि त्यागी का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की सत्ता एक संत के हाथों में है, तभी प्रदेश की सूरत बदल रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close