गौतमबुद्ध नगर में ‘विशेष महा-अभियान दिवस’ आज से, पते पर नहीं मिल रहे मतदाता, कहा हुए गायब…
जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर में अब कम समय बचा है। प्रशासन इस अभियान को अंतिम चरण तक अत्यंत गंभीरता से संचालित कर रहा है।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम(एसआईआर) को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शुक्रवार को एनआईसी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सत्यापन, गणना प्रपत्र प्राप्ति की प्रगति और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है। जिला प्रशासन की तरफ से 29 नवंबर 2025 से हर बूथ पर ‘विशेष महा-अभियान दिवस’ आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन और राजनैतिक दल मिलकर बीएलओ का आपसी सहयोग से अभियान में लगेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर में अब कम समय बचा है। प्रशासन इस अभियान को अंतिम चरण तक अत्यंत गंभीरता से संचालित कर रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की है कि बूथ लेवल एजेंट निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहकर बीएलओ का सहयोग करें। जिन मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज है, लेकिन पता भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य सभी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहने चाहिए। जिले के कुछ क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता चिह्नित हुए हैं जिनका नाम सूची में दर्ज तो है, परंतु उनका पता बीएलओ के पस नहीं है। इन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की भूमिका अहम है।
साथ ही सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की सूची अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए, जिनका नाम सूची में है। लेकिन पता सत्यापित नहीं हो पाया है।




