स्टेडियम का शिलन्यास करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री बोले-खेलों से होता है विकास, मेरठ खेल उपकरण की कंपनी का करोबार होगा 30 से 40 हजार करोड़
कॉलेज में करीब दो करोड़ की लागत से इनडोर स्टेडियम तैयार होगा। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में एयरपोर्ट अपना अहम योगदान देगा।

दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में शनिवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने इनडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए उन्हें खेलने का संसाधन मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
कॉलेज में करीब दो करोड़ की लागत से इनडोर स्टेडियम तैयार होगा। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास में एयरपोर्ट अपना अहम योगदान देगा। स्टेडियम सांसद निधि से 2 करोड़ रुपये में तैयार होगा। जिसमें बॉक्सिंग, बैडमिंटन व अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, युवाओं के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा की गई है। जयंत चौधरी ने कहा कि इनडोर स्टेडियम के तैयार होने के बाद इसका फायदा खिलाड़ियों के अलावा आस—पास के लोगों को भी होगा।
अगर खेल के मैदान में खिलाड़ी तैयार होता है तो समाज आगे बढ़ता है। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी बढ़ती है। उन्होंने मेरठ का उदाहरण देते हुए कहा कि वह शनिवार को मेरठ स्थित खेल उपकरण बनाने वाली कंपनी में होकर आए है। मेरठ का खेलों उपकरण बनाने की कंपनियों का कारोबार 2035 तक 30 से 40 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनियों में बनने वाले खेलों के उपकरण से खिलाड़ी तैयार होंगे। वहीं, रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।




