एक्सोटिका फ़्रेस्को ने किया अपने पहले मेडिकल रूम का उद्घाटन, निवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
एक्सोटिका फ़्रेस्को एओए के महासचिव सुरोजीत दासगुप्ता ने कहा कि मेडिकल रूम केवल एक सुविधा नहीं है। यह एक जीवनरेखा साबित होगी।

एक्सोटिका फ़्रेस्को ने पहला मेडिकल रूम का उद्घाटन रविवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। यह मेडिकल रूम फेलिक्स अस्पताल के सहयोग से विकसित किया गया है। जिसमें एओए सदस्यों, निवासियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
पिछले तीन सालों से एओए द्वारा समाज में आराम, सुरक्षा और समग्र कल्याण को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। मेडिकल सुविधा में बदलना सूझबूझ भरी योजना एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का परिणाम है।
एक्सोटिका फ़्रेस्को एओए के महासचिव सुरोजीत दासगुप्ता ने कहा कि मेडिकल रूम केवल एक सुविधा नहीं है। यह एक जीवनरेखा साबित होगी। उन्होंने उद्घाटन करने पहुंचे विधायक तेजपाल नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना कीमती समय निकाला है। फेलिक्स अस्पताल का उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि लंबे समय से संजोए गए सपने को साकार करने में साथ दिया है।
एक्सोटिका फ़्रेस्को एओए की अध्यक्ष कविता कुमार राजेश ने कहा कि यह मेडिकल रूम दिखाता है कि एकजुट समुदाय हर कुछ हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह सभी निवासियों के आभारी हैं, जिन्होंने हमें सहयोग किया है। नई सुविधा के साथ, एक्सोटिका फ़्रेस्को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। उद्घाटन के दौरान विधायक प्रतिनिधि योगेश सिंह, एओए के सदस्य जगदीप सिंह, तनेय सिंह, निशांत कटोच, आशीष कुमार, देबजीत चक्रवर्ती और गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।




