Greater Noida: घर से भागकर युवती ने मंदिर में लिए सात फेरे और फिर दूसरे पति से गाजियाबाद में की कोर्ट मैरिज, 5 गिरफ्तार
रबूपुरा के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग घर से लापता हो गई थी। उसके परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा किया।

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके दो पति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले नाबालिग ने प्रयागराज के एक मंदिर में सात फेरे लिए। उसके बाद गाजियाबाद कोर्ट में रजिटर्ड लव मैरिज की। लेकिन यह लव मैरिज पहले पति के बुआ के लड़के से हुई।
रबूपुरा के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग घर से लापता हो गई थी। उसके परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा किया। इस मामले में पुलिस ने म्याना गांव निवासी हिमांशु भाटी पुत्र रविंद्र भाटी, बॉबी भाटी पुत्र कुबेर सिंह, अकुंश भाटी उर्फ राजा पुत्र बॉबी भाटी, दिलशाद एक्सटेंशन निवासी चिराग ठाकुर पुत्र पदम सिंह एवं पदम सिंह पुत्र विजयपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो कार बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, वह हिमांशु से प्यार करती है। दोनों 27 सितम्बर को हिमांशु के साथ चली गई। वह 17 नवम्बर को प्रयागराज पहुंचे। जहां सौरभ, बॉबी भाटी, पदम सिंह, अंकुश, चिराग भी मौजूद थे। हिमांशु और युवती ने मंदिर में जाकर एक दूसरे के माला पहनाकर शादी कर ली। शादी के दौरान वह पूरे 18 साल की हो चुकी थी। लेकिन हिमांशु की उम्र कम थी। लिहाजा प्रयागराज में वकील ने उनकी कोर्ट मैरिज कराने से इनकार कर दिया।
पुलिस से बचने के लिए हिमांशु ने अपनी बुआ के लड़के चिराग से उसकी शादी करा दी। यह शादी गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में हुई और फिर कोर्ट में रजिटर्ड करा दी। इस दौरान सौरभ, बॉबी भाटी, पदम सिंह, अंकुश आदि मौजूद रहे। पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह एक—दूसरे से प्यार करते है। शादी में उम्र बाधा बनने पर चिराग के साथ शादी कराई गई थी।



