Greater Noida: आयशा ने मंदिर में हिंदू युवक से सात फेरे लेते ही जताई बड़ी अनहोनी की आंशका, चर्चा का विषय बनी यह शादी
दनकौर की रहने वाली आयशा पुत्री रईस अंसारी ने अच्छेजा बुजुर्ग निवासी राहुल से शादी की है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर आयशा का एक वीडियो सामने आया है।

दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी करने वाली मुस्लिम युवती ने एक हिंदू युवक से शादी करने के बाद पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक और युवती दोनों ही दनकौर के रहने वाले है। दोनों पिछले काफी दिनों से एक—दूसरे से प्यार करते है।
दनकौर की रहने वाली आयशा पुत्री रईस अंसारी ने अच्छेजा बुजुर्ग निवासी राहुल से शादी की है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर आयशा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने खुद, पति और उसके परिवार वालों से जान का खतरे की आंशका जाहिर की है। उसने कहा कि किसी भी अनहोनी की घटना के लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे।
आयशा ने राहुल से दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लिए है। यह शादी आठ दिसम्बर को हुई। अब आयशा और राहुल का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें आयश कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। वह उसे पंसद करती है। वीडियो में शादीशुदा युवती ने अपने साथ होने वाली किसी अनहोनी घटना के लिए अपने पिता रईस, चाचा सलीम और आजाद को जिम्मेदार बताया है। अब यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।




