×
Uncategorized

Greater Noida: 13 नए स्थानों पर बनेंगे 13 ईवी चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

जिसके बाद चॉर्जिंग स्टेशन का बड़ा नेटवर्क हो जाएगा। प्राधिकरण इसके लिए एनपीसीएल की मदद लेगा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में ईवी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की चार्जिंग की मांग को देखते हुए जल्द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 13 और स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। नए साल में तीन पुराने चार्जिंग स्टेशन समेत संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी। इससे पहले प्राधिकरण ने यूपी इंटरनेशनल शो के दौरान तीन चार्जिंग स्टेशन सिटी पार्क और नासा पार्किंग के पास बनाए थे। जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन के शौकीनों को काफी फायदा होगा।

जिसके बाद चॉर्जिंग स्टेशन का बड़ा नेटवर्क हो जाएगा। प्राधिकरण इसके लिए एनपीसीएल की मदद लेगा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में ईवी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों की भी मांग बढ़ी है। एनपीसीएल ने पीपीपी मॉडल पर चार्जिंग नेटवर्क को बड़ा करने की दिशा में काम शुरू किया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर नए चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित किया जाएगा। जिनका संचालन रेवेन्यू शेयरिंग माॅडल पर कराया जाएगा। ये चार्जिंग स्टेशन जिम्स, अल्फा-2, जगत फार्म मार्केट, नॉलज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज, एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी, अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट, डेल्टा-1, अंसल प्लाजा मॉल, गामा-1 स्थित रेरा कार्यालय में तैयार किए जाने है।

अधिकारियों के मुताबिक, शहर में तेजी के साथ ईवी का उपयोग बढ़ रहा है। सार्वजनिक जगहों पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों की मांग की जा रही है। एनपीसीएल से चार्जिंग स्टेशन को लेकर सहमति बन गई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close