×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा में QCFI के 39वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, गुणवत्ता और नवाचार पर केंद्रित रहा उद्घाटन सत्र

ग्रेटर नोएडा – जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस के अंतर्गत जी एल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) के 39वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। अधिवेशन में देशभर से उद्योग, शिक्षा और गुणवत्ता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत जी एल बजाज के छात्रों के संगीत बैंड की सुमधुर प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें उन्होंने सतत सुधार, गुणवत्ता चेतना और नवाचार को विकसित भारत के लक्ष्य के लिए आवश्यक बताया और राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि योगेश चंद्र मुंजाल, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मुंजाल शोआ लिमिटेड ने कहा कि QCFI उद्योगों में गुणवत्ता आधारित कार्य संस्कृति को मजबूत कर रहा है, जिससे भारतीय उद्योग वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली चैप्टर के प्रथम चेयरमैन के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए QCFI के निरंतर विस्तार पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि अधिवेशन की थीम “विकसित भारत” के लक्ष्य को साकार करने में गुणवत्ता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जी एल बजाज संस्थान शिक्षा के साथ उद्योग और नवाचार को जोड़ते हुए भावी नेतृत्व तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में विक्रांत यूनिवर्सिटी के चांसलर राकेश सिंह राठौड़ ने अपनी यूनिवर्सिटी में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर विचार रखे। वहीं हीरो मोटोकॉर्प्स के प्लांट हेड यशपाल सरदाना ने रोबोटिक असेंबली लाइन और आर एंड डी से जुड़े अनुभव साझा किए। केसरी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक अमन जशनानी ने अपनी इकाइयों में वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग के सफल क्रियान्वयन की जानकारी दी।

दीप प्रज्वलन के पश्चात QCFI की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बेस्ट कोऑर्डिनेटर, वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग, बेस्ट सपोर्टिंग ऑर्गेनाइजेशन, एसएसआई, सर्विस सेक्टर एवं क्वालिटी लीडरशिप सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्योगों, संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

अधिवेशन के तहत दोपहर में ऑर्गनाइज़र मीट और जजेज मीट का आयोजन किया गया, जबकि सायंकाल चैप्टर मीट में चैप्टर अवार्ड्स प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही और गुणवत्ता व नवाचार पर व्यापक एवं सार्थक विमर्श हुआ।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close