Greater Noida: सोसाइटी में नहीं मिल रही मूलभुत सुविधाएं, सुंदरकांड कर जताया विरोध
सोसाइटी निवासी रामवीर सिंह चौहान, अनिल ने बताया कि सोसाइटी में 20 टावर में करीब 4,800 फ्लैट बने हुए हैं, जिनमें करीब 3,500 से अधिक परिवार रहते हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी—2 के 14 एवेन्यू में दूसरे दिन भी बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। रविवार को सुंदरकांड का पाठ कर लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि प्रबंधन मेंटेनेंस में बढ़ोत्तरी कर रहा है, जबकि सुविधा नहीं दी जा रही है।
सोसाइटी निवासी रामवीर सिंह चौहान, अनिल ने बताया कि सोसाइटी में 20 टावर में करीब 4,800 फ्लैट बने हुए हैं, जिनमें करीब 3,500 से अधिक परिवार रहते हैं। बिल्डर प्रबंधन द्वारा लगातार लोगों की सुविधाओं में कटौती की जा रही है। अब एक जनवरी से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। सभी लोगों ने विरोध जता रहे है।
शनिवार को परिसर में टेंट लगाकर बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया गया। लोगों ने प्रदर्शन के स्थान पर सुंदरकांड का पाठ करते हुए अपना विरोध जताया है। आरोप है कि सोसाइटी में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, स्प्रिंकलर खराब हो रखे हैं। पार्कों की देखरेख नहीं होती है। सुरक्षा का भी अभाव है। वहीं, अब मेंटेनेंस शुल्क में वृद्धि की जा रही है, यह सरासर गलत है।


