Greater Noida: स्कूल बैग में आभूषण भरकर ले गए युवक! जानिए पूरा मामला
पीड़ित ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि तीन चोर घर से निकलते हुए दिखे हैं। बच्चे के स्कूल बैग में नगदी व गहने चोरी करके ले गए हैं।
सेक्टर—37 में चोर एक घर से नगदी व जेवरात चोरी कर बच्चे के स्कूल बैग में भरकर ले गए। पीड़ित घटना के समय परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों ने पीड़ित को घटना की सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 37 में धर्मपाल सिंह चौहान परिवार के साथ रहते हैं। धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ 12 दिसंबर को हाथरस शादी समारोह में शामिल होने गए थे इसी बीच रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने पीड़ित को घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। 13 दिसंबर को परिवार के लोग घर पहुंचे तो पता चला कि घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
पीड़ित ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि तीन चोर घर से निकलते हुए दिखे हैं। बच्चे के स्कूल बैग में नगदी व गहने चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




