आत्महत्या मामला: AI टूल से नकल का आरोप…स्कूल में अपमानित दसवीं क्लास की सुसाइड में बड़ा अपडेट
16 वर्षीय कनिष्का सोलंकी ग्रेनो वेस्ट में स्थित गगन पब्लिक स्कूल की दसवं क्लास की छात्रा है। स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं। 22 दिसंबर, को कनिष्का परीक्षा देने स्कूल गई थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दसवीं क्लास की छात्रा ने सोसाइटी की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित गौर सिटी की है। छात्रा की मौत के बाद स्कूल पर गंभीर आरोप लगे है। आरोप है कि एआई टूल से नकल के आरोप में उसे प्रताड़ित किया गया। अपमानित करने पर उसने आत्महत्या की हैै। मृतका के परिजनों ने स्कूल की प्रधानाचार्य और क्लास टीचर के खिलाफ तहरीर दी है।
16 वर्षीय कनिष्का सोलंकी ग्रेनो वेस्ट में स्थित गगन पब्लिक स्कूल की दसवं क्लास की छात्रा है। स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं। 22 दिसंबर, को कनिष्का परीक्षा देने स्कूल गई थी। इस दौरान वह अपने साथ मोबाइल फोन लेकर गई थी। परीक्षा के दौरान एक टीचर ने कनिष्का के पास मोबाइल फोन देख लिया। और कनिष्का सोलंकी पर प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए नकल करने का आरोप लगा कर टीचर ने उसे डांटा और परिजनों को स्कूल बुलाकर इसकी शिकायत की। आरोप है कि शिक्षकों और प्रिंसिपल ने उसे सबके सामने अपमानित किया, उसका फोन जब्त किया और उस पर मानसिक दबाव बनाया।
बेटी की मौत के बाद परिजनों ने बिसरख पुलिस में अपनी शिकायत दी है। जिसमें स्कूल प्रशासन पर बेटी का मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। वह गहरे तनाव में चली गई। गगन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य पारुल सरदाना ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का मानसिक उत्पीड़न नहीं किया जाता है। स्कूल में एग्जाम चल रहे थे, बच्ची उस दौरान फोन का इतेमाल कर रही थी। बिसरख पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है।



