×
Uncategorized

Noida: इंडियन ऑयल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की मौत, मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान बिगड़ा बैलेंस!

वह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर कार्यरत 55 वर्षीय अजय गर्ग की 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में सनसनी फैल गई।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव की शनिवार को सेक्टर 104 में एक रेजिडेंशियल टावर की 17वीं मंज़िल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मोबाइल नेटवर्क ठीक न होने पर वह बालकनी में गए थे। उसी दौरान बालकानी में गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर—39 कोतवाली क्षेत्र में स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसायटी के फ्लैट नंबर 9171 में अपनी पत्नी मयूरी गर्ग के साथ रह रहे थे। उनका एक बेटा है, जो मुंबई में नौकरी करता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अजय गर्ग अपनी पत्नी से कुछ देर बात करने के बाद मोबाइल पर बात करते हुए बालकनी की ओर गए थे। तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरे। गंभीर रुप से घायल हुए गर्ग को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर कार्यरत 55 वर्षीय अजय गर्ग की 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में सनसनी फैल गई। अजय गर्ग इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के दिल्ली कार्यालय में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे।

एक्सीडेंट या सुसाइड? पुलिस जांच जारी है
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच में सामने आया है कि मौत गिरने से हुई है, लेकिन अभी पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है। इसके लिए CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने जांच के हिस्से के तौर पर परिवार के सदस्यों, सोसायटी में रहने वालों और स्टाफ के बयान रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close