×
Uncategorized

Greater Noida: एसआईआर का कार्य पूरा, अब छह फरवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे दावे और आपत्तियां

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने जानकारी दी कि 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं।

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा होने के बाद अब छह जनवरी 2026 प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। उसके बाद करीब एक माह यानी छह फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। उसके बाद 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चस्पा किए जाएंगे। सुनवाई, सत्यापन की कार्रवाई के साथ-साथ गणना प्रपत्रों पर निर्णय, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। तीन मार्च को जांच कर अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति ली जाएगी। उसके बाद छह मार्च को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को 1865673 मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई। एसआईआर के दौरान 447471 हजार नाम हटाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। मतदाता भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन तमाम जानकारी दी है। बैठक के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन के बाद विधानसभावार मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close