×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल, रोशन खातून की याद में सेवा कार्यक्रम आयोजित

नोएडा – नोएडा सेक्टर-8, 9, 10 तिराहे स्थित बांस-बल्ली ड्रम मार्केट में स्वर्गीय रोशन खातून की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल एवं भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह कार्यक्रम जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा भाव के उद्देश्य से संपन्न हुआ, जिसे सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का उदाहरण बताया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल और भोजन वितरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ठंड के इस मौसम में असहाय लोगों तक मदद पहुंचाना ही स्वर्गीय रोशन खातून को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय शूटर, किसान नेता, संयुक्त किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव (उत्तराखंड प्रभारी) पूनम पंडित तथा उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में गौतमबुद्धनगर मनरेगा संग्राम बचाओ के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट दिनेश अवाना, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एआईसीसी सदस्य इंतखाब आलम सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, रालोद, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, किसान नेता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close