×
Uncategorized

Greater Noida: हेलेमेट पहनकर सोसाइटी की लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से लूट का प्रयास करने वाला निकला रैपिडो चालक, गोली लगने से हुआ घायल

एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया था। उसी दौरान बदमाश और पुलिस के बीच आमना सामना हो गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी की लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से चैन लूट का प्रयास करने वाले बदमाश के साथ बिसरख कोतवाली पुलिस की शनिवार को मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रैपिडो चालक है। आरोपी ने दो दिन पहले ग्रेनो वेस्ट की

बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल यादव निवासी गांव नगला सलेम हाथरस के रुप में की है। खैरपुर गोलचक्कर के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुकिंग पर अक्सर वहां जाता था। अन्य सोसाइटियों में भी इस तरह की घटनाओं की फिराक में था। ग्रेनो वेस्ट से बाइक चोरी भी कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया था। उसी दौरान बदमाश और पुलिस के बीच आमना सामना हो गया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close