×
Uncategorized

Greater Noida: बुजुर्ग महिला से चेन लूट मामले में एसीपी और कोतवाल पर गिरी गाज

आठ जनवरी को पार्क में टहलने के बाद घर लौट रही बुजुर्ग महिला भारती जानी से चेन लूट का प्रयास किया गया था। आरोपी हेलमेट पहनकर लिफ्ट में घुसा। उस दौरान लिफ्ट में एक बच्ची भी सवार थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में सोसाइटी की लिफ्ट में बुजुर्ग महिला के साथ चेन लूट के प्रयास में एसीपी और बिसरख कोतवाली प्रभारी पर गाज गिरी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एसीपी दीक्षा सिंह और कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह को हटा दिया गया है। हालांकि, लूट का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

बता दें कि, आठ जनवरी को पार्क में टहलने के बाद घर लौट रही बुजुर्ग महिला भारती जानी से चेन लूट का प्रयास किया गया था। आरोपी हेलमेट पहनकर लिफ्ट में घुसा। उस दौरान लिफ्ट में एक बच्ची भी सवार थी। उसके पास स्कूल बैग भी था। महिला के शोर मचाने पर बच्ची घबरा गई। उधर आरोपी आराम के साथ मौके से फरार हो गया। सोसाइटी के अंदर हुई इस घटना के बाद निवासियों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे। साथ ही सुरक्षा एजेंसी को भी शक के घेरे में लिया था। आरोपी रैपिड़ चालक था। उसके सोसाइटी के अंदर प्रवेश करने पर सवाल खड़े हुए थे।

उधर, पुलिस ने चौगानपुर के पास मुठभेड़ के दौरान आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया था। इससे चोरी की एक बाइक और तमंचा बरामद किया था। उधर, पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मीटिंग के दौरान एक्शन लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के मुद्दे पर लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close