Greater Noida: बेटा पहुंचा पास बीच रास्ते पर तड़प रहा था पिता, हत्या के मामले में जेल में रहा मृतक, निर्मम तरीके से की गई हत्या
कुड़ीखेड़ा गांव निवासी कृष्ण और सुंदर आपस में अच्छे दोस्त थे और वह रोजाना की तरह दोनों खेतों की तरफ टहलने के लिए गए थे। कृष्णपाल ने अपने ट्यूबवेल के पास आग भी जलाई। दोनों खेती ही किया करते थे। दोनों के आस—पास में ही खेत है।

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ीखेड़ा गांव में पीट—पीटकर एक की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाइक खेत में पड़ी हुई मिली है। साथ ही बाइक से करीब 100 मीटर दूरी पर मृतक मिला था। मौके से पुलिस ने शराब के बोतल और ग्लास भी बरामद हुए है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कुड़ीखेड़ा गांव निवासी कृष्ण और सुंदर आपस में अच्छे दोस्त थे और वह रोजाना की तरह दोनों खेतों की तरफ टहलने के लिए गए थे। कृष्णपाल ने अपने ट्यूबवेल के पास आग भी जलाई। दोनों खेती ही किया करते थे। दोनों के आस—पास में ही खेत है। ट्यूबवेल से करीब 100 मीटर पर पहले उनकी बाइक खेत में पड़ी हुई दिखाई दी। वहीं, ट्यूबवेल के नजदीक कृष्णपाल का सिर कुचला हुआ मिला और सुंदर गंभीर हालत में मिला था। वह लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर आंशका जताई जा रही है कि बड़ी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
घटनास्थल से शराब और तीन ग्लास मिले है। अगर वह दो लोग थे, तो तीसरा ग्लास मिलने से पुलिस भी सख्ते में है। आंशका जताई जा रही है कि तीन लोगों ने बैठकर शराब पी है। घटनास्थल और गांव की दूरी भी अधिक नहीं है। घटनास्थल के दो तरफ कॉलोनी बसी हुई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एयरफोर्स स्टेशन भी मौजूद है।
कुड़ीखेड़ा गांव में 2007 में प्रवीन शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। कृष्ण तीन माह जेल में रहा था। बाद में कोर्ट ने कृष्ण समेत दो को बरी कर दिया, जबकि चार को सजा हुई। कृष्ण का भाई सत्ते और उसका एक भाई एवं दो भतीजे की सजा पूरी होने पर जेल से छूट चुके है।




