×
Uncategorized

Greater Noida: पैरामाउंट गोल्फ सोसाइटी में आईटी इंजीनियर को जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने काटकर किया गंभीर रुप से घायल, मानकों पर उठे सवाल

आईटी इंजीनियर सोसाइटी परिसर में कुत्ते ने अपना निशाना बनाया। उस समय महिला कुत्ते को टहला रही थी। तभी आईटी इंजीनियर हिल्लोल चौधरी को जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने काट लिया।

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ सोसाइटी में जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक कुत्ते ने आईटी इंजीनियर को अपना निशाना बनाया। कुत्ते के काटने से वह घायल हो गए। जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। साथ ही सोसाइटी में प्राधिकरण की तरफ से कुत्ते पालने की गाइडलाइन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए है।

आईटी इंजीनियर सोसाइटी परिसर में कुत्ते ने अपना निशाना बनाया। उस समय महिला कुत्ते को टहला रही थी। तभी आईटी इंजीनियर हिल्लोल चौधरी को जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने काट लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पीड़ित और पैरमाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी प्रबंधन से शिकायत की गई। आरोप है कि शिकायत के बाद भी महिला के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। जिसके बाद निवासियों मेें बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

निवासियों के मुताबिक, नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया तो आगे भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रहेगी। यह एक व्यक्ति की सुरक्षा का नहीं, बल्कि पूरे सोसाइटी का। परिसर में बच्चों, बुजुर्गों और अन्य भी कुत्ते के शिकार हो सकते है। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को पट्टे से बांधकर रखने और मुंह पर मज़ल लगाना जरुरी है। उसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close