×
Uncategorized

Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सिमट जाएगी दूरी, हिंडन पर पुल बनने के बाद दिल्ली तक जाना होगा आसान

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन को और आसान बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री से नोएडा के सेक्टर 146-147 के बीच हिंडन नदी पर पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक और वैकल्पिक मार्ग को जल्द शुरू करने की तैयारी है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने मंगलवार को नॉलेज पार्क थ्री से नोएडा के सेक्टर 146-147 के बीच हिंडन नदी पर बन रहे पुल और एप्रोच रोड का जायजा लिया और ग्रेटर नोएडा में एप्रोच रोड के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन को और आसान बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री से नोएडा के सेक्टर 146-147 के बीच हिंडन नदी पर पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके दोनों तरफ एप्रोच रोड नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बनवा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की तरफ एप्रोच रोड की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है, जिसे बनाने में लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। प्राधिकरण इसे शीघ्र बनाने के लिए प्रयासरत है। सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा की तरफ एप्रोच रोड का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पुल शुरू होते ही लोग इस वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर सकें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने मंगलवार को एप्रोच रोड का जायजा लिया और इस कार्य को देख रहे वर्क सर्किल-5 की टीम को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने बताया कि अब तक 50 फीसदी कार्य हो चुका है। शेष कार्य पूरा होने में छह माह का समय लगेगा। हिंडन पर पुल का निर्माण ब्रिज कार्पोरेशन की निगरानी में चल रहा है। पुल तैयार होने में इतना ही समय लगने की उम्मीद है, तब तक नोएडा की तरफ एप्रोच रोड भी बन जाएगी और इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बन जाने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वालों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। परी चौक पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close