×
Uncategorized

Greater Noida: अवैध कॉलोनाइजरों पर प्राधिकरण का चला डंडा, छह हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

एसीईओ ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हैबतपुर के डूूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को बुल्डोजर चलाकर करीब 6 हजार वर्ग मीटर डूब एरिया पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ग्रेनो प्राधिकरण के परियोजना व भूलेख विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। कालोनाइजर प्लॉटिंग कर अवैध कालोनी बसाने के फिराक में थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि हिंडन डूब क्षेत्र में अतिक्रमण को रोकने के लिए एनजीटी की तरफ से आदेश दिए गए हैं, जिसका अनुपालन करते हुए प्राधिकरण की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

एसीईओ ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी। एसीईओ ने अपील भी की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। दरअसल, हैबतपुर के खसरा संख्या 280 व 287 की करीब 6000 वर्ग मीटर जमीन हिंडन के डूब क्षेत्र में है।

यह प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है, जिसके चलते परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 3 की टीम ने प्राधिकरण की पुलिस के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम, प्रबंधक रोहित गुप्ता व अन्य ने बुल्डोजर करीब दो घंटे की कार्रवाई में इसे ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण को बार-बार रुकवाया गया, लेकिन अवैध निर्माणकर्ताओं ने निर्माण जारी रखा, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close