×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने नोएडा की ट्रैफिक व लॉ एंड ऑर्डर समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारियों से की अहम बैठक

नोएडा – डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष एन पी सिंह के नेतृत्व में जिले में लगातार गंभीर होती जा रही यातायात समस्याओं के समाधान को लेकर सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में पुलिस उपायुक्त यातायात मनीष सिंह एवं एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद से मुलाकात की। इस दौरान यातायात पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर आ रही परेशानियों के समाधान को लेकर आरडब्ल्यूए व विभिन्न संगठनों से प्राप्त प्रमुख समस्याओं और सुझावों को पत्र के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखा गया।

बैठक में जिले में बॉटल नेक के कारण लगने वाले जाम, सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैफिक व ऑटो चालकों द्वारा रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ट्रैफिक कंजेशन के स्थायी समाधान हेतु यू-टर्न व्यवस्था और रोड इंजीनियरिंग में सुधार, तथा सेक्टर-51 स्थित बीडीएस मार्केट पर अनधिकृत थ्री-व्हीलर स्टैंड से उत्पन्न अव्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके साथ ही डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन द्वारा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को पत्र लिखकर जिले में लॉ एंड ऑर्डर को और बेहतर बनाने की मांग की गई। पत्र में ट्रैफिक समस्याओं के समाधान, पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सरल करने, अनधिकृत बैंक्विट हॉल से निवासियों को हो रही परेशानियों, तथा रोड इंजीनियरिंग में सुधार पर विशेष जोर दिया गया।

पत्र के माध्यम से फायर विभाग को आपदा व आगजनी की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने, बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले निवासियों की सुरक्षा के लिए उन्नत संसाधनों की व्यवस्था, मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो चालकों द्वारा महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने हेतु पुलिसकर्मियों की तैनाती, साइबर क्राइम को लेकर जनजागरूकता, सभी थानों में साइबर शिकायत दर्ज करने की सुविधा, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सेक्टरों के भीतर कमर्शियल वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक, अतिक्रमण हटाने के लिए आरडब्ल्यूए व प्राधिकरण के साथ संयुक्त अभियान चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि इन मुद्दों के समाधान से जिले में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close