×
Uncategorized

Greater Noida: हरियाणा और यूपी के बीच कम होगी दूरी, 12 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क से जुड़ जाएगा जेवर एयरपोर्ट

हरियाणा के यमुना बांध से जेवर की मढ़ैया, गोविंदगढ़ मार्ग स्थित गौशाला, सिरसा माचीपुर से होते हुए यह मार्ग जेवर तहसील तक यह मार्ग जुड़ेगा। लगभग 7.750 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के सौंदर्यकरण और चौड़ा करने के लिए भूमि पूजन किया गया।

हरियाणा के फरीदाबाद से जेवर के बीच करीब 7.750 किलोमीटर लंबी रोड का चौड़ीकरण होगा। साथ ही हरियाली के लिए दोनों तरफ पेड़ भी लगाए जाएंगे। फायदा यह होगा कि हरियाणा से जेवर पहुंचना और आसान हो जाएगा। अभी तक सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से वाहनों की आवाजाही कम हो पाती थी। यह रास्ता व्यापार, रोजगार समेत अन्य के नए अवसर पैदा भी करेगा।

हरियाणा के यमुना बांध से जेवर की मढ़ैया, गोविंदगढ़ मार्ग स्थित गौशाला, सिरसा माचीपुर से होते हुए यह मार्ग जेवर तहसील तक यह मार्ग जुड़ेगा। लगभग 7.750 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के सौंदर्यकरण और चौड़ा करने के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में लोगों के साथ महिलाएं भी मौजूद रही। दो राज्यों से जोड़ने वाले इस रास्ते के निर्माण कार्य में लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सरकारों में उत्तर प्रदेश में जहां विकास की संभावनाएं अक्सर योजनाओं तक सीमित रह जाती थीं, वहीं आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेज़ी से विकास हो रहा है। इससे हरियाणा को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच आवाजाही और आसान हो जाएगा। सड़क के निर्माण एवं चौड़ीकरण से हरियाणा प्रांत से संपर्क और अधिक सुगम होगा, जिससे व्यापार, रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही जेवर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के नागरिकों को सुरक्षित, तेज एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। महिलाओं का उत्साह और सहयोग न केवल सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि जेवर के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव भी है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close