×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा में सेवा और संस्कार का संगम: 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह 14 फ़रवरी को

ग्रेटर नोएडा – ग्रेटर नोएडा में ओपा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 14 फ़रवरी 2026 (शनिवार) को एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन साइट-4, डी-48, ग्रेटर नोएडा में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती पूनम अग्रवाल के कर कमलों द्वारा 25 निर्धन कन्याओं का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कार्यक्रम सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदना से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराना, साथ ही समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को सुदृढ़ करना है। फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में वर्षों से निरंतर कार्य किया जा रहा है; सामूहिक विवाह समारोह उसी सेवा परंपरा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

समारोह में नवविवाहित सभी जोड़ों को 325 घरेलू उपयोगी वस्तुएँ भेंट की जाएँगी, जिनमें बेड, फ्रिज, टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, घड़ी, कपड़े, अंगूठी, कूलर, संदूक, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है—यानि नए जीवन की शुरुआत पूरी तैयारी के साथ।

मीडिया प्रभारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, कृति अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल, मुकुल गोयल, कमल बंसल, विनोद अग्रवाल, जी. पी. गोस्वामी, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल, बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार, गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद प्रकाश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close