×
Uncategorized

Noida: सीएम योगी ने सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास की हाईलेवल समीक्षा मीटिंग, नोएडा में कुलपति के निजी कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में फॉक्सकॉन द्वारा 48 एकड़ में लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे सेमीकंडक्टर पार्क की समीक्षा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीरवार को नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने गोरखनाथ विश्वविद्यालय (गोरखपुर) के कुलपति डॉ. सुरेंद्र सिंह की पुत्री के विवाह के अवसर पर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित फॉक्सकॉन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में फॉक्सकॉन द्वारा 48 एकड़ में लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे सेमीकंडक्टर पार्क की समीक्षा की। यह उत्तर प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को आधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिले और रोजगार सृजन में वृद्धि हो। इस सेमीकंडक्टर पार्क के निर्माण से लगभग 3000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

योगी आदित्यनाथ हवाई मार्ग से नोएडा पहुंचे और हेलिपेड पर उतरने के बाद वह कार से सेक्टर-29 स्थित कुलपति सुरेंद्र प्रताप सिंह के आवास गए। यहां करीब 30 मिनट रुकने के बाद सीएम सेक्टर-38ए के हेलिपेड पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए। सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास 21 फरवरी को किया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close