×
Uncategorized

Greater Noida: एमआरआई कराने के लिए भर्ती कराए गए बच्चे की मौत, हेवी डोज देने से मौत का आरोप

बीटा-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पी—3 स्थित केबी हेल्थ केयर अस्पताल में एमआरआई जांच के लिए भर्ती कराए गए छह साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर हेवी डोज देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हेल्थ केयर के गेट पर ताला जड़ दिया है। साथ ही पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रीलखा गांव निवासी प्रशांत कसाना ने बताया कि वह 12 फरवरी को अपने भतीजे को एमआरआई जांच के लिए अस्पताल लेकर आए थे। आरोप है कि फीस जमा कराने के बाद बच्चे को एमआरआई के लिए अंदर ले जाया गया। इस दौरान उसे हेवी डोज में दवा दे दी गई, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्ची की हालत को लेकर सवाल किया तो अस्पताल स्टाफ ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया और कहा कि यह दवा की सामान्य डोज है। काफी देर तक होश न आने पर परिजन घबरा गए। कुछ घंटे बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकायत में एमआरआई टेक्नीशियन और डॉ. समीर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close