×
Uncategorized

Greater Noida: मंदिर के पास गहरे गड्ढे में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत, मामा के घर आया था मासूम

दलेलगढ़ गांव निवासी अनिल की बेटी अंजलि अपने बेटे देवांश और बटी के साथ सिकंदराबाद में मायके आई हुई थी। अनिल के घर के पास ही एक मंदिर है। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।

नकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में तालाब में डूबने से शनिवार को एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन में गहरे गड्ढे में पानी भर हुअ था। जिसमें गिरने से मासूम की मौत हुई है। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। बच्चा अपने परिवार के साथ मंदिर गया और किसी तरह गड्ढे में भरे पानी तक जा पहुंचा और उसमें जा गिरा। वहीं, प्राधिकरण का कहना है कि जिस जमीन में पानी भरा हुआ था वह किसानों के नाम है।

दलेलगढ़ गांव निवासी अनिल की बेटी अंजलि अपने बेटे देवांश और बटी के साथ सिकंदराबाद में मायके आई हुई थी। अनिल के घर के पास ही एक मंदिर है। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। अंजलि अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर गई थी। परिवार के लोग मंदिर में चल रही पूजा अर्चना और भंडारे में व्यस्त हो गए। उसी दौरान नजर बचाकर देवांश अपनी बहन के साथ खेलता—खेलता मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने गहरे गड्ढे में भरे पानी के पास चला गया।

उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में वह पानी में दिखाई दिया। उसे पानी से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढे में पानी भरा रहता है। मंदिर के पास होने वजह से हादसे की आंशका रहती है। जनवरी माह में इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई थी। कार्रवाई न होने से अब यह हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया थ।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close