Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, डीएमआरसी और एनएमआरसी का सेक्टर-61 होगा ज्वाइंट स्टेशन
वर्तमान में इस रूट पर नॉलेज पार्क फाइव तक रूट प्रस्तावित है, जिसको दो चरण में बनाने का फैसला उत्तर प्रदेश कैबिनेट से मंजूर हो चुका है, लेकिन यह रूट गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक आरआरटीएस की नमो रेल के रास्ते में बाधक बन गया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पांच लाख लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सेवा उपलब्ध कराने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। एक्वा लाइन मेट्रो का जल्द विस्तार किया जाएगा। नया रूट नोएडा सेक्टर-61 से ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-4 गौर चौक तक बिछाया जाएगा।
वर्तमान में इस रूट पर नॉलेज पार्क फाइव तक रूट प्रस्तावित है, जिसको दो चरण में बनाने का फैसला उत्तर प्रदेश कैबिनेट से मंजूर हो चुका है, लेकिन यह रूट गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक आरआरटीएस की नमो रेल के रास्ते में बाधक बन गया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी।
इससे ग्रेनो वेस्ट की तमाम सोसायटी के निवासियों को अब तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी, लेकिन अब इस रूट को लेकर तमाम बदलाव करने की बात एनएमआरसी प्रबंधन की ओर से कही जा रही है। यदि सेक्टर-61 स्थित ब्लू लाइन मेट्रो को जोड़ते हुए एक्वा लाइन को विस्तार केवल ग्रेनो वेस्ट स्थित किसान चौक यानी सेक्टर-4 गौर चौक तक किया जाए।
इसको आरआरटीएस की लाइन से लिंक कर दिया जाए, तो एक्वा मेट्रो की सेवा से ग्रेनो वेस्ट की 113 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले पांच लाख लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देकर लाभांवित किया जा सकता है। इसमें चार स्टेशन बनाए जा सकते है, जिसमे सेक्टर-61 कॉमन स्टेशन होगा। यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और एनएमआरसी का संयुक्त स्टेशन होगा। इसे जंक्शन की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि यह यूपी कैबिनेट से एप्रूब्ड नालेज पार्क-5 तक मेट्रो का ही एक पार्ट है लेकिन ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्टेशन पर एक आरआरटीएस को जोड़ेगा। इससे ग्रेनो वेस्ट में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगा।
लोगों को बेहतर सार्वनिक परिवहन की नाम पर एक्वा मेट्रो की सेवा मिलेगी। साथ नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। चूंकि आरआरटीएस सराय काले खां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 से होकर नालेज पार्क-5 तक जाएगी। जो नॉलेज पार्क-5 में गाजियाबाद से प्रस्तावित आरआरटीएस को कनेक्टर करेगी। इससे जेवर में बनने वाले नोएडा एयरपोर्ट जाना आसान होगा।




