Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट में तीन प्राधिकरण ने की बिल्डर सोसाइटी सील, निर्माण कार्य चलने का आरोप, देंगे धरना
बिसरख निवासी संजय फौजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, गायत्री ऑरा सोसाइटी में हमारी जमीन गई हुई है। 22 दिन पहले इस सोसाइटी को सील किया गया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Gayatri Aura Society में बड़ा खेल सामने आया है। आरोप है कि प्रशासन और प्राधिकरण ने सोसाइटी को सी किया हुआ है। उसके बाद भी सोसाइटी में अंदर काम किया जा रहा है। सवाल उठ खड़ा हुआ है कि सोसाइटी पर सील एक दिखावा है या फिर सिस्टम की मदद से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
बिसरख निवासी संजय फौजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, गायत्री ऑरा सोसाइटी में हमारी जमीन गई हुई है। 22 दिन पहले इस सोसाइटी को सील किया गया है। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा प्राधिकरण शामिल है। इस सोसाइटी में रात दिन काम चल रहा है। 12 दिन पहले एक मजदूर भी घायल हुआ है। इसपर सील लगी हुई, उसे तोड़ा गया है। सील के लगाए गए कपड़ो को फाडा हुआ है। पैसों का भुगतान न होने पर इसे सील किया गया है।
उन्होंने बताया कि सोसाइटी की तरफ से एक नंबर पर गेट पर दफ्तर बनाया हुआ है। उसपर भी सील लगाई थी। लेकिन उसके दूसरी तरफ से रास्ता बनाया हुआ है। उन्होंन कहा कि इसमें हमारी भी कुछ जमीन है, जोकि मां प्रकाश देवी के नाम है। उन्होंने बताया कि उसी जमीन को लेकर हमारा और प्राधिकरण से विवाद है। भ्रष्टाचार शासन और प्रशासन की मिलीभगत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य का वीडियो प्राधिकरण और आगरा के डीएम को भी भेजा जा चुका है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्हें अवगत कराने के बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसी सभी मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।




