Noida: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की बड़ी लापरवाही आई सामने, 7 घंटे बाद 23 किमी दूर मिला बच्चा
छुट्टी के बाद वो घर नहीं पहुंचा तो खोज शुरू हुई। पता चला कि वो स्कूल भी नहीं पहुंचा।
नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के यूकेजी का छात्र करीब सात घंटे तक बस में बंद रहा। बच्चा घर से स्कूल के लिए बस में बैठा और सो गया। स्कूल में बच्चे उतारकर बस करीब 25 किलो मीटर दूर यार्ड में जाकर खड़ी हो गई। बच्चा मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।
छुट्टी के बाद वो घर नहीं पहुंचा तो खोज शुरू हुई। पता चला कि वो स्कूल भी नहीं पहुंचा। ढूंढते–ढूंढते फैमिली वाले स्कूल से 25 किलोमीटर दूर यार्ड पर पहुंचे, जहां उन्हें वो बच्चा बस के अंदर बंद मिला। वो पसीने से लथपथ था। भूखा–प्यासा से तड़प रहा था। उन्होंने स्कूल फोन किया। प्रबंधन ने बताया कि बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा, जबकि बस के रजिस्टर में उसकी उपस्थिति दर्ज थी। इस मामले में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
स्कूल प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टर और बस के कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी निवासी दंपती का बेटा सेक्टर-44 के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी में पढ़ता है। परिजन के मुताबिक, वीरवार को उन्होंने बच्चे को सोसाइटी के गेट से स्कूल बस में बैठाया था। वह तकनीकी खराबी के कारण बस बंद हो गई। चालक की सूचना पर ट्रांसपोर्टर ने दूसरी बस भेज दी। इस बस में बच्चों को बैठाकर स्कूल पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि परिजन होेने की वजह से बेहद गंभीर परेशानी से गुजरे। वह उन घंटों के डर और बेबसी को शब्दों में बयान नहीं कर सकतीं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह खुद बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।



