×
Uncategorized

Greater Noida: नितिन की निर्मम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दूसरी मंजिल पर बैठकर की गई थी रेकी और घटना को दिया अंजाम

बता दें कि, 24 फरवरी को नितिन नागर के घर के बाहर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने गोली और चाकू से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

ग्रेटर नोएडा में लुक्सर गांव में पानी प्लांट और ई-रिक्शा एजेंसी संचालक कारोबारी नितिन नागर पुत्र फिरे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को एमआर गोलचक्कर के पास यह गिरफ्तार की गई है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है।

बता दें कि, 24 फरवरी को नितिन नागर के घर के बाहर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने गोली और चाकू से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस राजेश, नितिन, सचिन, विपिन, मोनू और जितेंद्र उर्फ जीते को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हत्याकांड की साजिश राजेश और उसके भांजे ने रची थी।

नितिन के जेल से छूटने के बाद ही विशाल उसकी रेकी कर रहा था। मृतक नितिन और विशाल के घर आमने—सामने है। विशाल ने भी अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए है। घटना वाले दिन विशाल ने राजेंद्र, नितिन आदि को उसके बारे में पल—पल की जानकारी दी थी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close