×
bollywood masalaउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी में ‘मॉम 2’ की शुरुआत, उत्तर प्रदेश को नई फिल्म नगरी के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

ग्रेटर नोएडा – उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी फिल्म सिटी परियोजना के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब ग्रेटर नोएडा स्थित बेव्यू भूटानी इंटरनेशनल फिल्म सिटी में फिल्म ‘मॉम 2’ की शूटिंग औपचारिक रूप से शुरू हो गई। निर्माण कार्य अभी चरणबद्ध तरीके से जारी है, लेकिन इसी बीच यहां पहली फिल्म की शूटिंग शुरू होना इस परियोजना के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

27 फरवरी 2025 को भूमि आवंटन के बाद महज एक वर्ष के भीतर प्राथमिक शूटिंग जोन और सेट तैयार कर लिए गए और अब फिल्म की टीम कैमरे के साथ यहां सक्रिय है। फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य और क्लाइमेक्स यहीं फिल्माए जा रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश को एक उभरते फिल्म प्रोडक्शन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, खुशी कपूर, करिश्मा तन्ना, जिशु सेनगुप्ता और मनोज पाहवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं, जिन्होंने वर्ष 2017 में आई फिल्म ‘मॉम’ के लेखन में भी सहयोग किया था। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर और अक्षय पुरी द्वारा बेव्यू प्रोजेक्ट्स तथा 12वीं स्ट्रीट एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म की शुरुआत पर बोनी कपूर ने इसे भावनात्मक क्षण बताते हुए कहा कि इस फिल्म सिटी की कल्पना एक विश्वस्तरीय रचनात्मक केंद्र के रूप में की गई थी और इसकी शुरुआत वास्तविक फिल्म शूट से होना इसे विशेष बनाता है।

उन्होंने बताया कि यहां तीन से चार और फिल्मों की शूटिंग को लेकर भी कार्य प्रगति पर है। ‘मॉम 2’ की शूटिंग में कार्यरत लगभग 400 सदस्यीय क्रू में से करीब 100 सदस्य स्थानीय हैं, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, ‘मॉम 2’ के लिए तैयार किए गए सेट शूटिंग पूरी होने के बाद भी सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि अन्य फिल्मों और ओटीटी परियोजनाओं में उनका उपयोग किया जा सके। इच्छुक प्रोडक्शन हाउस को ये सेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे यहां निरंतर शूटिंग और रचनात्मक गतिविधियां जारी रह सकें।

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट विकसित हो रही यह फिल्म सिटी अत्याधुनिक साउंड स्टेज, बैकलॉट, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाओं और कलाकारों व तकनीशियनों के ठहरने की व्यवस्थाओं के साथ एक संपूर्ण प्रोडक्शन हब के रूप में तैयार की जा रही है।

पूर्ण निर्माण से पहले ही शूटिंग की शुरुआत ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि उत्तर प्रदेश अब फिल्म उद्योग के मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close