×
Uncategorized

Greater Noida: फ्लैट में पड़ा हुआ मिला लिव इन में रहने वाली युवती का शव, शादी का झांसा देने वाला शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार

28 फरवरी को दिल्ली की रहने वाली स्वेता का शव ऐमनाबाद के गार्डन सिटी-1 के रोज टावर के एक फ्लैट में मिला था।

बिसरख कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को युवती की संदिग्ध परिस्थितियोें में हुई मौत मामले में उसके शादीशुदा प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक पिछले छह साल से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। मृतका की बहन ने उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अभी युवती की मौत को आत्महत्या बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैगिंग आई है।

बता दें कि, बता दें कि, 28 फरवरी को दिल्ली की रहने वाली स्वेता का शव ऐमनाबाद के गार्डन सिटी-1 के रोज टावर के एक फ्लैट में मिला था। वह लोनी के चिरौड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल बैसला पुत्र सुरत सिंह बैसला के साथ किराए पर 2020 से लिव—इन—रिलेशनशिप में रह रही थीं। राहुल बैसला शादीशुदा है। मृतका की बहन का आरोप है कि उसकी हत्या की गई और उसे आत्महत्या का रुप दिया गया। राहुल भी घटना के समय फ्लैट में मौजूद था।

पुलिस ने स्वेता की मौत मामले में राहुल पैरामाउंट गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है, जबकि उसका शव फ्लैट में फर्श पर पड़ा हुआ मिला था। राहुल के पास से पुलिस ने एक फोन भी बरामद किया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close