×
Uncategorized

Greater Noida: प्राधिकरण ने चलाया मकानों पर बुल्डोजर तो मच गया हड़कंप

ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर शुक्रवार को अधिकारियों ने शुक्रवार आमका और बिसरख के डूब क्षेत्र अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने आमका में करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। कालोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही बिसरख के डूब क्षेत्र में बने तीन मकानों को ढहा दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है।

ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं। दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम आमका के खसरा संख्या 295, 296, 297, 298 व 299 की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम चौधरी के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता व वर्क सर्किल दो की टीम पूरी टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 15 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है।

यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से दो घंटे तक चली। वहीं, शुक्रवार को ही वर्क सर्किल तीन के प्रभारी प्रभात शंकर, मैनेजर प्रशांत समाधिया और पूरी टीम ने बिसरख के डूब एरिया में निर्माणाधीन तीन मकानों को ढहा दिया। दोनों ही कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close