Noida: नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे सीएम योगी ने समीझा बैठक, विदेशी यात्रियों को देखने को मिलेगी भारतीय सांस्कृति की झलक
28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उसके बाद करीब डेढ़ लाख लोगों को भी संबोधित करेंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले विदेशी यात्रियों को अलग ही अनुभव देखने को मिलेगा। यहां उन्हें भारतीय सांस्कृति से रुबरु होने का मौका मिलेगा। साथ ही वाराणसी और हरिद्वार के घाटों की झलक भी उन्हें अपनी तरफ आर्किषत करेगी। एयरपोर्ट के इंटीरियर को देखकर देश की विरासत और संगम की अनूभुति होगी। टर्मिनल की छत बहती नदी जैसी दिखाई देगी, जोकि सफेद और पारभासी है। फर्श पर भी लाइटें लगाई गई है।
28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उसके बाद करीब डेढ़ लाख लोगों को भी संबोधित करेंगे। उद्घाटन की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद योगी ने अधिकारियों के साथ समीझा बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, सचिव अमित सिंह, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह, नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अफसर शैलेन्द्र भाटिया आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने पैसेंजर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल, रैली स्थल, पार्किंग व्यवस्था, विभिन्न मार्गों, हेलीपैड आदि स्थलों का निरीक्षण किया। बैठक में एयरपोर्ट, कार्गो लोकार्पण, एमआरओ शिलान्यास और कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन पर चर्चा की गई। प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल से जुड़े सभी मार्गों की सुगमता, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परिवहन सुविधा, अग्नि सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं एवं साइनेज सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।




