×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराजनीति

अखिलेश यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सपा आक्रामक, कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल

नोएडा: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल, महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में, सेक्टर-6 स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचा और डीसीपी साद मियाँ ख़ान से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने वाले अभिषेक पंडित और अंकुश तोमर के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा।

इस पर डीसीपी साद मियाँ ख़ान ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्रदेश सचिव जयकरण सिंह, महासचिव विकास यादव, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close