Greater Noida: जेबी नड्डा बोले-TB पर 6365 करोड़ खर्च कर रही सरकार, मृत्यु दर 25 फीसदी घटी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अब टीबी के मरीजों को एआई के माध्यम से जानकारी मिलेगी। टीबी मुक्त अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया गया।

ग्रेटर नोएडा स्थित जीबीयू में मंगलवार को टीबी दिवस के असवर पर 100 दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। देश में टीबी से जंग लड़ने के लिए एकजुटता के लिए अपील की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अब टीबी के मरीजों को एआई के माध्यम से जानकारी मिलेगी। टीबी मुक्त अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया गया। पिछले दस सालों में टीबी के मरीजों के पहचाने के लिए नए इनोवेशन के साथ ही नई रास्तों को जोड़ने के लिए प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि टीबी के जंग जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए प्रयास किया। भारत में टीबी से लड़ाई कोई स्वास्थ्य मंत्रालय, कोई सरकार और एक मंत्रालय की लड़ाई नहीं है। भारत सरकार ने 24 मंत्रालय को जोड़ा और पूरे समाज को जोड़ा है। ये प्रयास ही टीबी भारत मुक्त की राह को जोड़ने में मददगार बना है। अब 6365 करोड़ खर्च कर रही सरकार TB मुक्त करने के लिए प्रयास किया है।
एआई एक्सरे मशीन की मदद से टीबी की अब जांच की जा रही है। आज टेस्टिंग मशीन में एक बार में 32 लोगों की जांच हो रही। टीबी के मरीजों पर 4590 करोड़ रुपए खर्च किए। टीबी मुक्त के लिए पंचायत से लेकर संसद तक सभी प्रतिनिधियों के लिए वर्कशॉप हुई। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक टीबी के जरिए मृत्यु दर 25 फीसदी घटी और 92 फीसदी लोगों को ठीक किया। 21 गिरावट दर्ज हुई।
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत सरकार लंबे समय से देश को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास कर रही है। दुनिया में टीबी से मरने वालों का आंकड़ा बड़ा है, जिसे कम करने के लिए भारत सरकार जांच से लेकर उपचार तक का प्रबंध कर रही है। पिछले 10 साल में टीबी का बजट 10 गुना बढ़ा दिया गया है। टीबी मरीजों को प्रति माह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जिससे सुखद परिणाम मिल रहे हैं।




