×
Uncategorized

Noida: अंधविश्वासी क्राइम ब्रांन्च के इंस्पेक्टर पर पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप, दोबारा शादी करने का दिया झांसा

कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने सुनील दत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुनील फिलहाल नोएडा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

मेरठ क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मारपीट कर उसे जबरन गर्भपात भाी कराया गया। महिला की शादी 2007 में इंस्पेक्टर सुनील दत्त से हुई थी। पति अंधविश्वास में भरोसा रखता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर की पत्नी मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने सुनील दत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुनील फिलहाल नोएडा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। दंपति के तीन बच्चे हैं, जो इस समय पति के पास हैं। सुनील की पत्नी का आरोप है कि वह अंधविश्वास में विश्वास रखता है। साथ ही उसने खुद की शादी को अशुभ बताया और तलाक की मांग की।

अंधविश्वास के चलते उसने तलाक की बात कही। तलाक की अर्जी के बाद उसे कंकरखेड़ा में अपने साथ रखने लगा। जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पेट पर लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोपी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close