×
Uncategorized

Noida: दलित युवक ने ही मुर्गी संचालक की बेरहमी से की हत्या, शराब के नशे में किए ताबड़तोड़ हमला

जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि प्रशांत शराब का आदी था। घटना के दिन प्रशांत ने सुबह से ही शाम तक शराब पी। प्रशांत ने ही यशवीर के साथ शराब के नशे में गाली—गलौज की और मारपीट कर दी।

जारचा कोतवाली क्षेत्र में हुई पूर्व प्रधान और मुर्गी फार्म संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद कर लिया है। घटना के दिन मृतक ने सुबह से शाम तक शराब पी। उसके बाद नौकर के साथ गाली—गलौज कर मारपीट कर दी थी। जिससे नाराज नौकर ने पहले सिर में लोहे का पाइप मारकर बेहोश कर दिया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

बता दें कि, खटाना धीर खेड़ा गांव निवासी प्रशांत पुत्र जयवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह मुर्गी फार्म चलाता था। 27 मार्च की रात प्रशांत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय बुलंदशहर के तोली गांव निवासी यशवीर उर्फ सूखा पुत्र तेजपाल सिंह और खालौर खदाना गांव निवासी 45 वर्षीय हरदम पुत्र नौबत को गिरफ्तार किया है। आरोपी यशवीर पिछले दो माह से प्रशांत के मुर्गी फार्म पर काम कर रहा था।

जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि प्रशांत शराब का आदी था। घटना के दिन प्रशांत ने सुबह से ही शाम तक शराब पी। प्रशांत ने ही यशवीर के साथ शराब के नशे में गाली—गलौज की और मारपीट कर दी। वह शराब पीकर अक्सर उसके साथ गाली—गलौज और मारपीट किया करता था। घटना वाले दिन वह नशे में धुत होकर फार्म में सो गया। तभी यशवीर ने अपने दोस्त हरदम को प्रशांत की हत्या की जानकारी दी। हरदम घटना के समय मुर्गी फार्म पर मौजूद था। यशवीर गाली—गलौज और मारपीट से इतना नाराज था कि उसने पहले पाइप मारकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरदम घटना में शामिल नहीं था, लेकिन उसको हत्या करने की जानकारी थी। अगर वह घटना की जानकारी पुलिस या फिर उसके परिजनों को दे देता तो उसकी जान बच सकती थी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close