×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में गौतम बुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: भुवनेश्वर (उड़ीसा) में पिछले काफी समय से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच आज आयोजित महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई जबरन गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया..

विरोध में गौतम बुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए एसीपी थर्ड कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसानों ने एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन पर चिंता जताई।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर दमनात्मक कार्रवाई करना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। किसानों ने मांग की कि चौधरी राकेश टिकैत को तत्काल रिहा किया जाए तथा किसानों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी मांगों का सम्मानजनक समाधान निकाला जाए।

भारतीय किसान यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्यवाही पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने यह भी कहा कि वे शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन खटाना, राजीव मलिक, सुनील प्रधान, सूरत नगर, बेली भाटी, धर्मपाल स्वामी, मटरू नागर, नगर धनीराम, मास्टर सूबे राम, मास्टर नागेश चपराना, राजू चौहान तथा अमित जैलदार जी सहित अनेक सम्मानित साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close