×
Uncategorized

Noida: एक साल का ब्यौरा न देने वालों को नहीं मिलेगा कमर्शियल LPG सिलेंडर, गैस की किल्लत के बीच DM का आदेश

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर लेने वालों को अब बीते एक साल का ब्यौरा देना होगा। साथ ही पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई करने का साक्ष्य भी उपलब्ध कराना होगा। तभी कंपनी, होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल आदि को सिलेंडर मिल सकेंगे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिशा—निर्देश जारी किए है। बैठक के दौरान आईजीएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन के लिए एनओसी नहीं मिल पा रही है। प्राधिकरण के अधिकारी उन्हें पाइपलाइन डालने की अनुमति नहीं दे रहे है। इसपर जिलाधिकारी ने प्राधिकरणों को पत्र भेजकर अनुमति देेने के निर्देश दिए है। ताकि पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया में आ रही बाधाओं का समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान सामने आया है कि कई स्थानों पर एजें​सी संचालक सिलेंडरों का वितरण नहीं कर पा रहे है। डिलीवरी के दौरान लोग उनसे सिलेंडर लूट लेते है। इस तरह के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को पुलिस मुहैया कराने के निर्देश दिए है।

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर लेने वालों को अब बीते एक साल का ब्यौरा देना होगा। साथ ही पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई करने का साक्ष्य भी उपलब्ध कराना होगा। तभी कंपनी, होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्टल आदि को सिलेंडर मिल सकेंगे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिशा—निर्देश जारी किए है।

बैठक के दौरान आईजीएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन के लिए एनओसी नहीं मिल पा रही है। प्राधिकरण के अधिकारी उन्हें पाइपलाइन डालने की अनुमति नहीं दे रहे है। इसपर जिलाधिकारी ने प्राधिकरणों को पत्र भेजकर अनुमति देेने के निर्देश दिए है। ताकि पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया में आ रही बाधाओं का समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान सामने आया है कि कई स्थानों पर एजें​सी संचालक सिलेंडरों का वितरण नहीं कर पा रहे है। डिलीवरी के दौरान लोग उनसे सिलेंडर लूट लेते है। इस तरह के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को पुलिस मुहैया कराने के निर्देश दिए है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close