×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

Noida: लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, छात्रों को लेकर जा रही बस में दूसरी स्कूल की गाड़ी ने मारी टक्कर, 15 से अधिक घायल

ग्रेटर नोएडा–  ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर सोमवार सुबह दो स्कूलों की बस आपस में टकरा गई। यह दर्दनाक हादसा जीजस मैरी स्कूल और रामाज्ञा पब्लिक स्कूल की बसों के बीच हुआ। हादसे में जीजस मैरी स्कूल की बस में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और बच्चों के परिजनों के अनुसार, हादसा बेहद भीषण था। जेपी मित्तल ने बताया कि उनके दो पोते भी इस बस में सवार थे। उन्होंने कहा, जीजस मैरी स्कूल की बस बच्चों को उतारने के लिए साइड में जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी स्कूल बस (रामाज्ञा पब्लिक स्कूल) ने बेहद तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगो ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही बच्चों के डरे-सहमे परिजन भी अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचने लगे। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर किनारे किया ताकि यातायात बाधित न हो और कोई अन्य दुर्घटना न घटे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close