×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा: श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक, विपुल मोटर्स सेक्टर 63 में शोरूम में तोड़फोड़ और आगजनी

नोएडा- नोएडा के सेक्टर 63 नोएडा स्थित Maruti Suzuki के शोरूम विपुल मोटर्स में सोमवार को श्रमिकों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। गुस्साई भीड़ शोरूम के अंदर घुस गई और जमकर तोड़फोड़ करते हुए कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पहले नारेबाजी और विरोध हो रहा था, लेकिन देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और शोरूम को निशाना बना लिया। शोरूम में खड़ी कई कारों के शीशे तोड़े गए, वाहनों को भारी नुकसान पहुंचाया गया और कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई, जिससे पूरा परिसर धुएं से भर गया।

आगजनी के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआती दौर में हालात को काबू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की भी खबर सामने आई है।

प्रशासन ने फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात को सामान्य करने की कोशिश जारी है। नोएडा में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है और आने वाले समय में स्थिति किस दिशा में जाएगी, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close