Noida: कुवारी युवती की मांग में सिंदूर देखकर हैरान रह गई पुलिस, खोला दरवाजा तो मिले दो मृत
ज्योति बैक्सन कॉलेज के हाउसकीपिंग विभाग में काम करती थीं। दोनों के साथ रहने की जानकारी उनके परिवार वालों को नहीं थी।

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र केे तुगलपुर गांव में लिव-इन-रिलेनशिप में रहने वाली एक युवक-युवती के शव बंद कमरे में मिले है। कमरे से बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह युवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला और युवक पंखे से लटका हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले अपनी लिव इन की हत्या की और फिर खुद ने आत्महत्या कर ली। युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
देवरिया के महल मझरिया निवासी गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (27) कुछ माह पहले तक हैदराबाद की कंपनी में काम करते थे। आठ माह से ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में सुरेंद्र नागर के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए पर रहकर इलेक्ट्रिशियन का अपना काम कर रहे थे। गुड्डू के साथ देवरिया निवासी ज्योति (24) भी रहती थीं। वह पांच माह पहले ही ग्रेनो में रहने आई थीं।
ज्योति बैक्सन कॉलेज के हाउसकीपिंग विभाग में काम करती थीं। दोनों के साथ रहने की जानकारी उनके परिवार वालों को नहीं थी। गुड्डू एक अप्रैल को घर से हैदराबाद जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए है। वहीं, दोनों के फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि घटना के पीछे असल वजह के संबंध में फोन से सुराग मिल सकते है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुड्डू और ज्योति को 20 अप्रैल से नहीं देखा गया था। बदबू आने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ज्योति नॉलेज पार्क स्थित बैक्सन कॉलेज में हाउसकीपिंग का काम करती थी। कुछ ही दिनों पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। परिजनों को भी वह हैदराबाद ही बताता था और इलेक्ट्रिशियन का काम करने की बात कहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मांग में सिंदूर देखा तो पहले वह भी हैरान रह गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह हैदराबाद की बात कहकर युवती के साथ ग्रेटर नोएडा रह रहा था।




