×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 में गंदगी का साम्राज्य उजागर, प्राधिकरण ने ठोका 46,200 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में गंदगी और कचरा प्रबंधन में भारी लापरवाही के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सोसाइटी पर 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया।

निवासियों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि सोसाइटी के बेसमेंट में कूड़े का ढेर लगा हुआ था। वहां दूषित पानी जमा था और चारों ओर तेज बदबू फैल रही थी, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि गीले और सूखे कचरे के साथ-साथ निर्माण मलबे का भी सही तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा था।

करीब 20 हजार से अधिक परिवारों वाली इस बड़ी सोसाइटी में कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निपटाने के बजाय बेसमेंट में ही जमा किया जा रहा था, जो कि नियमों का खुला उल्लंघन है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत बल्क वेस्ट जेनरेटर को अपना कचरा खुद प्रबंधित करना अनिवार्य है, लेकिन यहां इस नियम की अनदेखी की गई।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर गंभीर लापरवाही दर्ज की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस सोसाइटी पर इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।

प्राधिकरण ने सभी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों से अपील की है कि वे कचरे का सही तरीके से पृथक्करण और निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close